गैस सिलेंडर विस्फोट से चार जले दो की मौत दो इलाजरत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 14, 2026
- 2 views
रोहतास ।जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ही गांव में मंगलवार शाम गैस सिलेंडर में विस्फोट से पिता और तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। पत्नी और एक वर्षीय पुत्र का इलाज चल रहा है।
कथित तौर पर घर में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से आग लग गई, जिसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में परिवार के चार सदस्य आ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में तीन वर्षीय कृति कुमारी गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल उसके पिता लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने सदर अस्पताल, सासाराम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि मृतक की पत्नी संजू देवी और एक वर्षीय पुत्र सुमित का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।


रिपोर्टर