बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस के हवाले किया


नासरीगंज थाना क्षेत्र के महादेवा गांव की घटना, गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश कुमार के रूप में


रोहतास। जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के महादेवा गांव में मंगलवार की देर शाम बाइक चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गांव के ही आकाश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राधेश्याम यादव की पैशन प्रो बाइक उनके दरवाजे के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान युवक कथित रूप से बाइक लेकर भागने लगा। बाइक गायब होते देख लोगों को शक हुआ और ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता से युवक को कुछ दूर आगे ही पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट