31 अक्टूबर को टेम्पो, ऑटो और टोटो के ठहराव स्थल होंगे तय
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 30, 2026
- 3 views
रोहतास।बिक्रमगंज शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। टेम्पो, ऑटो और ई-रिक्शा (टोटो) के बेतरतीब ठहराव पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर को प्रशासनिक बैठक बुलाई गई है।
बैठक में वाहनों के ठहराव के लिए निर्धारित स्थल तय करने तथा यात्रियों के चढ़ने-उतरने की व्यवस्थित व्यवस्था बनाने को लेकर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रशासन की इस पहल से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।


रिपोर्टर