विघुत स्पर्श घात से युवक की मौत


रोहतास ।जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के समीप पोरा के पास विधुत करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सबराबाद गांव निवासी चंद्रमा बिंद के पुत्र विकास बिंद के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि मृत युवक मछली मारने की फिराक में था। इसी दौरान पुल पर फोरलेन के इस पार से उस पार तक ले जाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट