बरसठी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को प्रतापगढ़ से किया गिरफ्तार

बरसठी (जौनपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने धारा 87 बीएनएस के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को प्रतापगढ़ स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय जौनपुर भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालू पट्टी गांव में दबिश दी। यहां से मुकदमा अपराध संख्या 394/2026, धारा 87 बीएनएस थाना बरसठी में वांछित अभियुक्त सत्य प्रकाश पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी लालू पट्टी, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, कांस्टेबल संदीप पटेल और कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट