विजयादशमी पर तलेन में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन नगरवासियों ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत

तलेन 

विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष्य में  मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के स्वयंसेवकों ने नगर  तलेन में पथ संचलन निकाला। सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण शस्त्र पूजन के पश्चात  कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  ब्यावरा जिले के जिला शारीरिक प्रमुख सज्जन सिंह राजपूत ने अपने बौद्धिक में  कहा की संघ की स्थापना 27 सितंबर  वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वयंसेवक प्रतिवर्ष विजयदशमी पर कार्यक्रम आयोजित कर इसे उत्सव के रूप में मनाते हैं। विजयदशमी का पर्व भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जिसे पूरा समाज उत्साह के साथ मनाता है। पंच परिवर्तन के  विषय को लेकर उन्होंने कहा पंच परिवर्तन केवल चिंतन, मनन अथवा बहस का विषय नहीं है बल्कि इस हमें अपने व्यवहार में उतरने की आवश्यकता है समाज परिवर्तन से ही राष्ट् परिवर्तन होगा, हमारे जीवन शैली स्वदेशी जीवन शैली होना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवकों में  गुणों का निर्माण होना चाहिए हमारे संघ की प्रार्थना में पांच गुण है वहां गुण प्रत्येक स्वयंसेवक  के अंदर आना चाहिए। इसके साथ ही प्रत्येक स्वयंसेवक  समय का पालन करने का भी भाव होना चाहिए। बौद्धिक व  संघ प्रार्थना  के पश्चात पथ संचलन नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण से घोष के साथ प्रारंभ हुआ।


पथ संचलन नगर के संजय कालोनी, सारंगपुर चौराहा, जाटव मोहल्ला, गांधी चौक,माली मोहल्ला, यादव मोहल्ला, पटेल पुरा,  हनुमान पुरा, चौधरी मोहल्ला, गांधी चौक , अहिरवार मोहल्ला,  गांधी चौक नरसिंह लाल चौराहा,  से मेन रोड़ होते हुए पुनः सरस्वती विद्या मन्दिर प्रांगण पहुंचा जहां पर  पथ संचालन का समापन हुआ ।अनुशासन और उत्साह के साथ निकले पथ संचलन का नगर  में नगरवासियों द्वारा जगह-जगह  पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट