कुदरा के सकरी स्थित मां काली मंदिर में 12 वर्षों से हो रहा महाप्रसाद भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 20, 2026
- 18 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर-- कुदरा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत सकरी पंचायत स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। मंदिर परिसर में पिछले 12 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ मां काली की पूजा-अर्चना
कर माता रानी से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते नजर आए पूजा समिति के सदस्य नीतीश कुमार रस्तोगी ने बताया कि शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में सुबह और शाम नियमित रूप से आरती का आयोजन किया जाता है। वहीं सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां काली के दर्शन करते हैं मंदिर के प्रति स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था जुड़ी हुई है। मान्यता है कि नवरात्र के दौरान सच्चे मन से मां काली से मांगी गई मन्नत माता रानी पूरी करती हैं। इसी आस्था और विश्वास के साथ बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते हैं महाप्रसाद भंडारे का आयोजन पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद लिया पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं से मंदिर पहुंचकर मां काली का दर्शन करने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई


रिपोर्टर