डीह बाबा मंदिर से चार घंटे चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

बरसठी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा, आरोपी को न्यायालय भेजा गया

बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव स्थित डीह बाबा मंदिर से पीतल के चार घंटे चोरी करने के आरोप में बरसठी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चारों घंटे बरामद कर लिए हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे ने पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाल बहादुर बनवासी पुत्र मुंडी उर्फ मुन्नी, निवासी भगवानपुर, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से हरद्वारी गांव स्थित डीह बाबा मंदिर से चोरी किए गए पीतल के चार घंटे बरामद हुए हैं। इस मामले में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर बरसठी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 396/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(डी) और 317(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे और रिजर्व आरक्षी भुवाल कुमार शाह शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट