जमीनी विवाद में पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, शांतिभंग की आशंका में चालान
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Oct 18, 2026
- 11 views
बरसठी (जौनपुर)। जमीनी विवाद को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरसठी पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर संबंधित न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई थाना गेट के पास से की। सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में बरसठी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में गुड्डू बिंद पुत्र घरहू बिंद (29), आशा देवी पत्नी गुड्डू बिंद (27), प्रमिला देवी पत्नी राकेश बिंद (40), राकेश बिंद पुत्र अम्मालाल (45) और मीता देवी पत्नी रमेश बिंद (45) शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, आरक्षी अमरेश कुमार मौर्य और महिला आरक्षी अंकिता शामिल रहीं।


रिपोर्टर