भभुआ में 159.98 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 13, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार
अखलासपुर पटिया स्थित घर में छिपाकर रखा गया था मादक पदार्थ, पुलिस ने की छापेमारी
कैमूर:--- भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर पटिया में पुलिस ने छापेमारी कर 159.98 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने सोनू कुमार गुप्ता, पिता हरि प्रसाद गुप्ता, निवासी अखलासपुर पटिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को शाम करीब चार बजे गुप्त सूचना मिली कि सोनू कुमार गुप्ता अपने घर में मादक पदार्थ रखकर खरीद-बिक्री करता है।
सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष और सशस्त्र बल ने उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान दीवार में लगे मोटर स्टार्टर के बॉक्स से काले पॉलीथिन में रखा 159.98 ग्राम भूरा रंग का हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। इस मामले में भभुआ थाना कांड संख्या 1076/26, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी) में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


रिपोर्टर