अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 10, 2026
- 12 views
रोहतास। महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन,के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रमा जैन बालिका उच्च विद्यालय, सासाराम में किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से मिटाना और बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का मूल संदेश "हर बचपन-उसका अधिकार,बाल विवाह पर कड़ा प्रहार"रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ कुमारी मेघा द्वारा छात्राओं को बाल विवाह न करने और अपने आस-पास होने वाले बाल विवाह की सूचना तुरंत प्रशासन एवं 181 को देने हेतु शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं के बीच पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लगभग 250 छात्राओं को स्टेशनरी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मचारी तथा विद्यालय के सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे l


रिपोर्टर