डॉ सौरभ कुमार बने योग विज्ञान विभाग के प्रभारी, मगध विश्वविद्यालय में नई जिम्मेदारी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 12, 2026
- 15 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
बोधगया। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी के आदेशानुसार अर्थशास्त्र विभाग के वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. सौरभ कुमार को योग विज्ञान विभाग का नया प्रभारी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने डॉ. कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. बिनोद कुमार मंगलम ने भी डॉ. सौरभ कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। डॉ. कुमार ने योग विज्ञान विभाग में प्रभारी के रूप में योगदान देने के बाद शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समन्वय से विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञात हो कि वर्तमान में योग विज्ञान विभाग में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। वहीं, आने वाले शैक्षणिक सत्र से स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. सौरभ कुमार के प्रभारी बनने से विभाग के शैक्षणिक विस्तार और गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।


रिपोर्टर