रोहतास जिला के आधिकारिक प्रतीक चिह्न (लोगो) निर्माण हेतु प्रतियोगिता का आयोजन


रोहतास।जिला पदाधिकारी,के निर्देशानुसार रोहतास जिले के लिए आधिकारिक प्रतीक चिह्न (लोगो) तैयार करने हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इस प्रतियोगिता में रोहतास जिले के सभी इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गयी है। रोहतास जिले की विशिष्ट पहचान को दर्शाने वाला एक आकर्षक,मौलिक एवं अर्थपूर्ण प्रतीक चिह्न तैयार करना है। प्रतिभागियों को लोगो तैयार करते समय रोहतास जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,ऐतिहासिक पृष्ठभूमि,भौगोलिक विशेषताओं एवं विशिष्ट पहचान को ध्यान में रखना होगा। चयनित प्रतीक चिह्न का उपयोग भविष्य में जिले की आधिकारिक पहचान के रूप में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म,मीडिया तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में किया जा सकेगा।

प्रतियोगिता के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:

1. बिना AI से बने लोगो डिजाइन को निर्णायक समिति के द्वारा वरीयता दी जायेगी।


2. सभी प्रतिभागियों को अपना तैयार किया गया लोगो 24 अक्टूबर,2026 तक निर्धारित ई-मेल पते पर भेजना अनिवार्य होगा।

3. लोगो केवल निम्नलिखित ई-मेल पते पर ही स्वीकार किये जायेंगे। किसी अन्य माध्यम से प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।


ई-मेल: dacosasaram@gmail.com

4. प्रतिभागी अपना लोगो सामान्य एवं प्रचलित डिजिटल इमेज फॉर्मेट में भेजें,ताकि उसे खोलने, देखने एवं जाँचने में किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी न हो।

पुरस्कार एवं सम्मान:

प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन गठित समिति द्वारा किया जायेगा। समिति के निर्णय के आधार पर चयनित प्रतिभागियों पुरस्कृत किया जायेगा

प्रथम स्थान: मेडल एवं ₹5,000 की पुरस्कार राशि

द्वितीय स्थान: मेडल- तृतीय स्थान: मेडल।

जिला प्रशासन,रोहतास की ओर से सभी प्रतिभाशाली नागरिकों एवं रचनात्मक अभिरुचि रखने वाले प्रतिभागियों से अपील की जाती है कि वे इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लें तथा अपनी रचनात्मकता के माध्यम से रोहतास जिले की गौरवशाली सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को एक विशिष्ट प्रतीक चिह्न प्रदान करने में अपना योगदान दें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट