एक परिवार न्याय के लिए लगा रहा प्रशासन के चक्कर

संवाददाता पारसनाथ दुबे की रिपोर्ट 

डेहरी/रोहतास।डालमियानगर के क्वार्टर नंबर 123 में रहने वाला एक परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। मिली जानकारी के अनुसार क्वार्टर नंबर 123 निवासी ओमप्रकाश पांडेय अपने परिवार के साथ विगत 20 वर्षों से यहाँ रह रहे हैं। आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ दबंग किस्म के लोग उनके परिवार के साथ अक्सर मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और प्रशासन का उन्हें कोई भय नहीं है। इस कारण पांडे परिवार लगातार भय और दहशत के माहौल में जीने को विवश है।इस संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा रोहतास के पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित शिकायत की गई है और न्याय की गुहार लगाई गई है।परिवार ने बताया कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है।परिवार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे भयमुक्त जीवन जी सकें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट