शांति भंग की आशंका में 14 गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरसठी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 14 लोगों को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार लोगों में गनेशपुर निवासी सत्यम पटेल (18), दमोदरा निवासी शिवम पटेल (20) व शुभम कुमार गौतम (18), सरायबिक्रम निवासी राज सिंह (19), भोपतपुर निवासी राजेन्द्र प्रसाद पटेल (48), गौरव पटेल (22), प्रियांशु पटेल (18), संजय पटेल (59), रामसिंह पटेल (32) व अजय कुमार (30) तथा कूसा निवासी सबिना (35), सोनू अली (20), असलम अली (22) और बानो (42) शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल यादवेन्द्र यादव, रिजर्व कांस्टेबल योगेश कुमार, मनोज पासवान, आशीष यादव और महिला रिजर्व कांस्टेबल रानी शामिल रहीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट