40 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, कई थाना प्रभारियों की बदली कमान


`कई थानों की बदली कमान, अनुसंधान इकाइयों में भी हुआ व्यापक पदस्थापन`



 रोहतास। जिले के पुलिस महकमे में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के निर्देश पर जिले के 40 पुलिस अधिकारियों का पदस्थापन बदल दिया गया है। नई तैनाती के तहत कई अधिकारियों को थानों से हटाकर अनुसंधान इकाइयों में भेजा गया है, जबकि अनुसंधान से जुड़े पदाधिकारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी जिला आदेश के अनुसार सासाराम, डेहरी, बिक्रमगंज, रोहतास, तिलौथू, शिवसागर, करगहर, करबंदिया, बड्डी, दिनारा, राजपुर, काराकाट, नासरीगंज और सूर्यपुरा समेत कई क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।

इसके अलावा चेनारी, अकोढ़ीगोला, अगरेर, इंद्रपुरी, परसधुआ, डेहरी मुफस्सिल, यातायात थाना और कछवां सहित विभिन्न थाना एवं पुलिस इकाइयों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिसिंग और अनुसंधान पर रहेगा जोर

फेरबदल के तहत थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के साथ अनुसंधान कार्य से जुड़े पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। माना जा रहा है कि इस बदलाव का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना तथा लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाना है।

तत्काल योगदान का आदेश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित पदाधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर तत्काल योगदान करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही वर्तमान पदस्थापना स्थल का प्रभार नियमानुसार सौंपने और योगदान प्रतिवेदन संबंधित शाखा को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल के बाद अब नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। नई तैनाती से संबंधित थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और अनुसंधान व्यवस्था को और गति मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट