देकुली धाम में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ एवं गोविंद जी महाराज का जन्म महोत्सव

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर------- जिले के प्रसिद्ध देकुली धाम के समीप स्थित बाबा गणिनाथ एवं गोविंद जी महाराज मंदिर परिसर में शनिवार को बाबा गणिनाथ एवं गोविंद जी महाराज का जन्म महोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जन्म महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भगत हजारी साह ने अपने गोजरियों के साथ भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। मंदिर परिसर में देर तक भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवहर प्रखंड प्रमुख एवं राजद नेता छोटे साह ने भाग लिया। जन्म महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हजारों की संख्या में भक्तों की मौजूदगी से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।


इस अवसर पर भिखारी साह, पूर्व जिला पार्षद सदस्य कृष्णानंद साह, विक्रम कुमार, अवधेश कुमार, अविनाश कुमार, अर्जुन कुमार, अंकित कुमार, आदित्य कुमार उर्फ सुरेश जी सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट