खेत की पटवन कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 29, 2026
- 174 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर----- जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। खेत की पटवन कर रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के नावागांव की है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी रामदुलार सिंह अपने खेत में पटवन का काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही रामदुलार सिंह खेत में ही गिर पड़े और उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन गोली लगने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
चिकित्सकों ने बेहतर इलाज की आवश्यकता बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल लेकर रवाना हो गए घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गोली मारने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर फायरिंग की इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है


रिपोर्टर