कैमूर में 155.75 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 29, 2026
- 160 views
ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- जिले की मोहनियां थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 155.75 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वीवो मोबाइल फोन एवं एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे मोहनियां थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हेरोइन लेकर पटना मोड़ से उघहनी डीह जाने वाली सड़क की ओर आने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने हनुमान मंदिर के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 155.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू, पिता स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह, निवासी बरेज, थाना मोहनियां, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वीवो मोबाइल फोन तथा टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (UP 65 CP 0798) भी जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मोहनियां एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि बरामद हेरोइन के स्रोत तथा इसके वितरण से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। कैमूर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


रिपोर्टर