राज नर्सिंग इंस्टीट्यूट में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, एडमिशन में झूठे वादे का आरोप
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 22, 2026
- 96 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर----- जिले के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत राज नर्सिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों और अधिकारों को लेकर संस्थान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर छात्र-छात्राओं ने अपनी आवाज बुलंद की और संस्थान प्रबंधन से समस्याओं के समाधान की मांग की छात्रों का आरोप है कि एडमिशन के समय उन्हें कई तरह के वादे और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, लेकिन एडमिशन लेने के बाद उन्हें उन सुविधाओं के अनुरूप व्यवस्था नहीं मिल रही है। इसी को लेकर छात्रों में नाराजगी है और अब छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं वही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए पोस्टर के जरिए छात्रों ने अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से सामने रखा है
छात्रों का कहना है कि उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई और बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ राज नर्सिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था। एडमिशन के दौरान संस्थान की ओर से बेहतर शिक्षक, बेहतर परिणाम, बेहतर सुविधाएं और पढ़ाई से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भरोसा दिलाया गया था।
लेकिन छात्रों के मुताबिक, एडमिशन के बाद जब उन्होंने संस्थान में पढ़ाई शुरू की तो कई स्तर पर समस्याएं सामने आने लगीं। छात्रों ने आरोप लगाया कि एडमिशन के समय जो बातें बताई गई थीं, उनमें से कई बातों पर अब उन्हें अपेक्षित सुविधा नहीं मिल रही है प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपने पोस्टर पर "झूठ बोलकर एडमिशन करते हैं, वादा कुछ और मिलता कुछ और" जैसे आरोपों को प्रमुखता से उठाया। छात्रों ने संस्थान की व्यवस्था, शिक्षकों, रिजल्ट और सुविधाओं को लेकर भी सवाल खड़े किए
छात्रों की प्रमुख मांगों में एडमिशन प्रक्रिया में पारदर्शिता, बेहतर शिक्षण व्यवस्था, पर्याप्त और योग्य शिक्षकों की व्यवस्था, कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं में सुधार तथा छात्रों की समस्याओं का समय पर समाधान शामिल है
छात्रों का कहना है कि नर्सिंग की पढ़ाई सीधे उनके भविष्य और करियर से जुड़ी हुई है। ऐसे में अगर पढ़ाई और संस्थान की सुविधाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी रहती है तो इसका सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ सकता है।
प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे किसी विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते, बल्कि अपनी जायज मांगों और अधिकारों को लेकर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। छात्रों की मांग है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और जल्द से जल्द समाधान किया जाए
वहीं, प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने संस्थान प्रबंधन से सवाल किया कि अगर एडमिशन के समय जिन सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भरोसा दिलाया गया था, उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है तो आखिर छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा?
छात्रों ने यह भी कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं और जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहेंगे वहीं मौके पर दो अचानक दो लड़कियां भी बिहोश हो गई जिन्हें सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या वास्तव में एडमिशन के समय छात्रों को अलग-अलग सुविधाओं का भरोसा दिलाया गया था? क्या छात्रों को वह सुविधाएं मिल रही हैं जिनका उनसे वादा किया गया था? और सबसे अहम, संस्थान प्रबंधन छात्रों की इन शिकायतों पर क्या जवाब देता है?
इन सभी सवालों का जवाब संस्थान प्रबंधन के पक्ष और आगे होने वाली कार्रवाई के बाद ही साफ हो पाएगा
फिलहाल राज नर्सिंग इंस्टीट्यूट में छात्र-छात्राओं का यह प्रदर्शन इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्रों ने साफ कर दिया है कि वे अपनी पढ़ाई, सुविधाओं और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे और अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहेंगे।
अब देखना होगा कि छात्र-छात्राओं की इन मांगों पर संस्थान प्रबंधन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है और छात्रों की समस्याओं का समाधान कब तक हो पाता है।


रिपोर्टर