डीएम के जनता दरबार में आए 10 मामले


रोहतास। जिलाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।


हरिनारायण सिंह ने शिवसागर अंचल के ग्राम बरैला में जमीन पर खेती करने में आ रही समस्या को लेकर आवेदन दिया। डीएम ने मामले की जांच कर अविलंब कार्रवाई के लिए शिवसागर अंचलाधिकारी को निर्देशित किया। वहीं फजलगंज, सासाराम निवासी एक आवेदक ने मारपीट एवं प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की, जिसे जांच एवं कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, रोहतास को अग्रसारित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट