कंटेनर से 29 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 19, 2026
- 31 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)------ पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिड़खिली एनएच-19 के पास एक कंटेनर से 29 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कंटेनर जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को दुर्गावती थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में मवेशियों को लादकर मोहनिया की ओर से बनारस ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने डिड़खिली एनएच-19 के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कंटेनर में 29 मवेशी मिले। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को बर्बरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पुरामुक्ति थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी अनवर अहमद तथा प्रतापगढ़ जिले के जेठबारा थाना क्षेत्र के मानधाता निवासी अरमान खान शामिल हैं।
पुलिस ने कंटेनर संख्या BR24GC-3133 को जब्त कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर