कंटेनर में क्रूरतापूर्वक लदे 36 मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

 दुर्गावती(कैमूर)------ स्थानीय थाना क्षेत्र के कुल्हड़ियां मोड़ के समीप एनएच-19 पर शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर से 36 मवेशियों को बरामद किया। मवेशियों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक कंटेनर में लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर को जब्त करते हुए उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की ओर से एक कंटेनर बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहा था। कुलहड़ियां मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस की नजर कंटेनर पर पड़ी। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 36 मवेशी बरामद हुए। इसके बाद मवेशियों को मुक्त कराते हुए कंटेनर को जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार चालक की पहचान सरताज चौधरी, पिता गयूर हसन, ग्राम चोनाह, थाना चौनहा, जिला गया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कंटेनर का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 02GA 5792 है।

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात वाहन जांच के दौरान यह सफलता मिली। गिरफ्तार चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट