अटेवा तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पुरानी पेंशन बहाली की मांग हुई बुलंद


आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली, NPS/UPS एवं निजीकरण के विरोध तथा RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अटेवा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांधी तिराहे से शुरू हुई यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में विभिन्न विभागों के हजारों शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया।इस दौरान “पुरानी पेंशन बहाल करो”, “NPS-UPS वापस लो” और “निजीकरण बंद करो” जैसे नारों से शहर गूंज उठा। यात्रा को संबोधित करते हुए अटेवा आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने कहा कि संगठन का संकल्प पुरानी पेंशन की बहाली है। जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।जिला महामंत्री डॉ. रामजी वर्मा ने कहा कि RTE लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता थोपना अन्याय है। इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। वहीं वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं संरक्षक गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक-कर्मचारी अब एकजुट हो चुके हैं और यही एकता उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देगी।जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने के बाद अटेवा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाल करने, निजीकरण पर रोक लगाने तथा RTE से पूर्व नियुक्त शिक्षकों से TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई।पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 25 सितंबर 2026 को लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।तिरंगा यात्रा में शिक्षा विभाग के अलावा स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, सफाई कर्मचारी, बिजली, राजस्व, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, कृषि और सिंचाई समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में आशीष सिंह, प्रशांत यादव, डॉ. बृजेश कुमार, राजनारायण यादव, विद्यासागर पटेल, लालजी यादव, विनीता सिंह, बिंदू यादव, रीना सिंह, सीपी यादव, बैजनाथ कन्नौजिया, राकेश यादव, ओमकार सिंह, घनश्याम यादव, मनोज कुमार मौर्य, आदित्य कुमार, गुलाब चौरसिया, बद्री प्रसाद गुप्ता, विनोद दुबे, नाहिदा अंसारी, संजय कुमार, अवधेश कुमार, सैयद जुल्फिकार अली रिजवी, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार ‘मृदुल’, नवल किशोर, दिनेश कुमार यादव, राम प्रताप यादव, ओंकारनाथ, अनिल कुमार, अभय चौहान, सुनील सिंह, अशोक कुमार प्रजापति, प्रमोद कुमार यादव, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट