बारूही बंदूक के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं (कैमूर)----अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बारूही बंदूक के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान श्याम बिहार मुसहर, पिता स्वर्गीय राजाराम मुसहर तथा धर्मेंद्र बिंद, पिता बिगाऊ बिंद, दोनों ग्राम कृष्णापुर हरिपुर, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को एक बारूही बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे बंदूक का इस्तेमाल शिकार खेलने एवं खेतों की रखवाली करने के लिए करते थे।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में भगवानपुर पुलिस द्वारा आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट