आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 19, 2026
- 15 views
थानाध्यक्षों को निर्देश नोटिसों के तामिला में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
शमनीय मामलों की रिपोर्ट जल्द करे जमा.. सचिव
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर------ आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष संजय अग्रवाल के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले के विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। वही बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक ने की। इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित मामलों में नोटिसों के तामिला की स्थिति की समीक्षा की गई।
अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ललन कुमार रजक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़े सभी नोटिसों का थानों के स्तर पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस तामिला में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शमनीय मामलों की रिपोर्ट जल्द देने का निर्देश दिया। वही मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों को छोटे एवं शमनीय आपराधिक मामलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने ऐसे मामलों से संबंधित नोटिसों का शीघ्र तामिला कराकर इसकी रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जमा करने को कहा, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का त्वरित निष्पादन कराया जा सके।


रिपोर्टर