बेकाबू आयशर ट्रक ने खड़ी 108 एंबुलेंस को मारी टक्कर बड़ी घटना टली
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 14, 2026
- 98 views
तलेन
शुक्रवार को नेशनल हाईवे 752 सी तलेन शुजालपुर रोड पर तलेन के राज होटल पैलेस पर खड़ी 108 एम्बुलेंस को तेज रफ्तार बेकाबू आयशर ट्रक ने टक्कर मारी दी।जानकारी के अनुसार बेकाबू आयशर ट्रक शुजालपुर की तरफ से आ रहा था, वही 108 एंबुलेंस चालक राहुल ,राज होटल पर गाड़ी को खड़ी कर धो रहा था तभी शुजालपुर की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने बेकाबू होकर रोड के किनारे लगे हुए विधुत लाइन 11 केवी के लोहे के खंबे को तोडते हुए खड़ी 108 एंबुलेंस को टक्कर मारकर पलट गया। घटना के समय विद्युत लाइन चालू थी । गनीमत रही की खंबा के टूटने पर भी 11 के केवी लाइन के तार नहीं टूटे यदि टक्कर से विद्युत लाइन के तार टूट जाते हैं तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी । गनीमत यह भी रही कि इस इस घटना में आयशर ट्रक ड्राइवर किलनर, 108 के चालक को कोई चोट नहीं आई ।आयशर ट्रक बुरहानपुर से केले भरकर भिंड जा रहा था।
यहां गाड़ी खड़ी थी 108 , मैं धो रहा था शुजालपुर की तरफ से गाड़ी और 108 गाड़ी में भरा गई। सुबह 6:00 बजे की घटना है मैं बच गया।
-108 एंबुलेंस चालक राहुल


रिपोर्टर