पशु तस्करी का हुआ पर्दाफाश कुदरा थाना के द्वारा पुसौली से कंटेनर में लदे 35 पशु को किया गया बरामद

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट

कैमूर---- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर पुसौली से एक कंटेनर में बड़ी संख्या में पशु की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस ने पुसौली में वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन संख्या 21CT-6776 वाले कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर में 35 भैंस ठूंस-ठूंसकर लादा हुआ मिला पुलिस ने तत्काल कंटेनर को जब्त कर लिया और सभी भैंस को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंटेनर चालक निजामुद्दीन (22 वर्ष), पिता कयामुद्दीन, निवासी सरकाडा खास, थाना मुंडा पांडे, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भागने ने सफल रहे पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि भैंस तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान हो सके

पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कुदरा थाना पुलिस का कहना है कि जिले में पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 35 भैंस से भरे कंटेनर को जब्त किया गया है। एक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले की जांच करते हुए पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है कुदरा पुलिस की इस कार्रवाई को मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार चालक से पूछताछ के आधार पर पूरे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यदि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी होती है तो इस अवैध नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट