तिरंगा यात्रा के दौरान यात्रा में सम्मिलित छात्राएं हुई बेसुध
- एबी न्यूज, डेस्क संवाददाता
- Aug 15, 2026
- 319 views
मिडिया कवरेज पर अज्ञानतावश कार्यपालक पदाधिकारी हुई गलतफहमी की शिकार
कैमूर---- कुदरा नगर पंचायत में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान यात्रा में सम्मिलित छात्राएं हुई बेसुध, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के उपरांत स्थिति सामान्य, मीडिया कवरेज के दौरान अज्ञानतावश कार्यपालक पदाधिकारी हुई गलतफहमी की शिकार।
मिली जानकारी के अनुसार विगत शुक्रवार को नगर पंचायत अंतर्गत नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों समेत अधिकारी व कर्मियों की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाला गया। यात्रा के दौरान तेज धूप व गर्मी की वजह से कथित तौर पर तीन छात्राएं बेसुध हो गिर पड़ी। जिन्हें इलाज हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया गया, जहां , से इलाज के बाद दो छात्राओं की स्थिति तत्काल सामान्य हुई, तो एक छात्रा की स्थिति कुछ समय बाद सामान्य हुई।
मिडिया कवरेज पर अज्ञानतावश कार्यपालक पदाधिकारी हुई गलतफहमी की शिकार
ऐसी घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय मीडिया कर्मि भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। जिन्हें घटना की कवरेज करने से कुदरा नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज द्वारा मना कर दिया गया। वहीं अखिल भारतीय समाचार के स्थानीय संवाददाता रूपेश कुमार दुबे कुछ समय बाद पहुंचे जिनके द्वारा पहुंचने के बाद घटना को कवरेज करने का कोशिश किया गया, अज्ञानतावश कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज द्वारा घटना का कवरेज करने से रोकने का कोशिश किया गया। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की कार्य में रुकावट डालने की कोशिश की सूचना मिलने के बाद समाचार पत्र के उप संपादक कुमार चन्द्र भुषण तिवारी द्वारा दूरभाष के माध्यम से स्थानीय शासनिक प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों समेत कार्य पालक पदाधिकारी से संपर्क किया गया, तो उनके द्वारा अज्ञानतावश रोकने की कोशिश कि बात स्वीकार किया गया।
संदेश
यदि आप कहीं भी किसी पद पर विराजमान हैं तो आपका कर्तव्य है कि लोकतंत्र के चारों स्तंभ का जानकारी रखें या जानकारी लें, कर्तव्य व पद की गरीमा बरकरार रखें। लोकतंत्र के किसी भी तंत्र के कार्य में किसी तंत्र के द्वारा रुकावट डालना राष्ट्रीय हित में नहीं है।और यदि किसी स्तंभ में पदास्थापित कार्यकर्ता या पदाधिकारी के पास पद का अभिमान व्याप्त हो तो बर्दाश्त के योग्य नहीं न्याय संमत कार्रवाई किया जा सकता है।


रिपोर्टर