बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Aug 09, 2026
- 101 views
बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘समग्र’ के तहत बरसठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव ने हमराह हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव और कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव के साथ न्यायालय उपजिलाधिकारी मड़ियाहूँ द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर ग्राम सहरमा में दबिश दी। पुलिस टीम ने घर से लालचन्द्र गौतम पुत्र स्व. जमुना गौतम, उम्र करीब 50 वर्ष तथा निलेश गौतम पुत्र लालचन्द्र गौतम, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार वारंटी ग्राम सहरमा, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव और कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।


रिपोर्टर