दिनारा मजदूर हत्याकांड मामले में बक्सर के इनरपुर गांव के पास नहर से शव बरामद दो जेल


रोहतास ।जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के योगिया कांड में मृतक चंद्रेश्वर चौधरी का शव बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र के इनरपुर गांव के पास स्थित नहर से बरामद किया गया है। रोहतास पुलिस अधीक्षक 

रौशन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर नहर से शव बरामद किया। चौबीस घंटे बाद मिले शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जिसमें मृतक चंदेश्वर चौधरी की सीने में गोलियां मार हत्या करने मामले में दिनारा कांड संख्या 378/26 दर्ज कराई गई है। जिसमें ड्राइवर सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें नामजद अभियुक्त अजीत तिवारी एवं इनके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस गायब हथियार भी बरामद कर लिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट