नीट पेपर लिक को ले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बेलावं में दर्जनों छात्र-छात्राओं में निकाला रोड मार्च

संवाददाता रामाकांत मिश्र की रिपोर्ट 

 रामपुर(कैमूर)----- प्रखंड अंतर्गत बेलाव गांव से है जहां शनिवार को NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने सड़क मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। रैली अंबेडकर प्रतिमा से शुरू होकर बेलाव बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।

रैली में छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और छात्रों के साथ परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर "पारदर्शी परीक्षा दो, भविष्य बचाओ" और "पेपर लीक बंद करो" जैसे नारे लगाए।

छात्रों ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से मेहनत करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की भी मांग की। मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेलाव थाना पुलिस तैनात रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट