ड्रग्स के खिलाफ सीमा पर एकजुट हुए भारत-नेपाल, 44वीं एसएसबी ने जगाई अलख

बिहार-- पश्चिमी चंपारण जिला नरकटियागंज अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नरकटियागंज तथा उसकी सभी सीमा चौकियों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक कमांडेंट श्री गोविन्द कुमार ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान एसएसबी और एपीएफ नेपाल ने संयुक्त रूप से नशीली दवाइयों एवं ड्रग्स के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक बुराई है। इससे मुक्ति के लिए जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट श्री रामवीर कुमार, सहायक कमांडेंट श्री तरुण कुमार, 44वीं वाहिनी एसएसबी के अधीनस्थ अधिकारी एवं बलकर्मी, साथ ही एपीएफ नेपाल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। सभी ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट