कैमूर में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

युवाओं के हितों की रक्षा, पेपर लीक पर कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर------ जिले के भभुआं में शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने युवाओं के विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कैमूर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की भभुआ स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशभर के छात्र और युवा लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं और रोजगार के सीमित अवसरों से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास व्यवस्था से उठता जा रहा है पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों और युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। सरकार को उनकी न्यायोचित मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेते हुए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना चाहिए ज्ञापन में हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं का भी उल्लेख किया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अत्यधिक बल प्रयोग हुआ है तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पार्टी नेताओं का कहना था कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी आवाज को दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाना चाहिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपने ज्ञापन के माध्यम से सरकार के समक्ष कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी शामिल है। साथ ही छात्र आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई इसके अलावा संसद में पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा कराने, आंदोलन में शामिल छात्रों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने तथा शिक्षा माफिया और पेपर लीक गिरोहों के खिलाफ कठोर एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही पार्टी ने छात्राओं के साथ कथित रूप से हुई अशोभनीय और अमर्यादित घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की भी मांग की। नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा ज्ञापन सौंपने के बाद एसडीएम कार्यालय की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन सौंपा गया और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट