दुर्गावती स्टेशन के पास वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दुर्गावती रेलवे स्टेशन के समीप एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में कुछ समय के लिए हलचल मच गई। राहगीरों ने स्टेशन के पास महिला को अचेत अवस्था में पड़े देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतका की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी राममूरत यादव की पत्नी करीब 65 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी। उन्होंने लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई और अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपने का अनुरोध किया।

जांच अधिकारी एसआई संजय यादव ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई पूरी कर ली है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट