अमांव पैक्स प्रबंधकारिणी समिति के गठन को लेकर चुनावी तस्वीर हुआ स्पष्ट
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 26, 2026
- 10 views
संवाददाता रामाकांत मिश्र की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)---- प्रखंड क्षेत्र में अमांव पैक्स प्रबंधकारिणी समिति के गठन को लेकर चल रही निर्वाचन प्रक्रिया में शनिवार को नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो गई। अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद शेष उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। किसी प्रत्याशी को मोतियों की माला तो किसी को कैरम बोर्ड चुनाव चिन्ह मिला। वहीं सदस्य पद के उम्मीदवारों को गुड़िया सहित निर्धारित चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं, जबकि सदस्य पद के 22 में दो का नामांकन रद्द होने के बाद कुल 20 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अब सभी उम्मीदवार मतदाताओं के बीच जाकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ अनु कुमारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अगस्त को कडी सुरक्षा के बीच चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। उस दिन ही मतगणना कराया जाएगा। जो प्रत्याशी चुनाव जितते हैं उनको प्रमाण पत्र दिया जाएगा।


रिपोर्टर