फूलकाहां गांव में महावीरी झंडा का आयोजनः शांतिपूर्ण माहौल में ग्रामीणों ने उत्साह से मनाया पर्व

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर-- जिला शिवहर डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के फूलकाहां गांव के वार्ड नंबर 10 स्थित राजपूत टोला ब्रह्मस्थान पर महावीरी झंडा का आयोजन शांतिपूर्ण और हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में किया गया।

इस अवसर पर बीडीओ रविशंकर कुमार ने स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से शांतिपूर्ण ढंग से झंडा उत्सव मनाने का आग्रह किया।

परंपरागत तरीके से सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के घर-घर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद, नियत स्थल ब्रह्मस्थान के नजदीक आकर ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपने कर्तव्य दिखाए।

इस आयोजन को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी थी। झंडा स्थल पर लोगों ने मिसिया गाकर लाठी, डंडा, फरसा, भाला और गंडासा जैसे पारंपरिक हथियारों से अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

उत्सव के दौरान, आयोजन स्थल पर मिठाई, चाऊमीन, चाट और खिलौनों की दुकानें भी लगाई गई थीं, जिससे मेले जैसा माहौल बन गया था।

महावीरी झंडा का यह आयोजन अध्यक्ष ललन सिंह, सचिव स्वदेश सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर राय, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार यादव और पुलिस बल की मौजूदगी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट