नगर आयुक्त को स्थायी लोक अदालत का दूसरा नोटिस, 27 जुलाई को पेश होने का निर्देश


रोहतास। रोहतास स्थित स्थायी लोक अदालत (Permanent Lok Adalat) ने नगर आयुक्त, सासाराम को एक मामले में द्वितीय नोटिस जारी किया है। यह नोटिस वाद संख्या PLA-285/2025 में जारी किया गया है, जिसमें मनोज पाठक बनाम नगर आयुक्त, सासाराम व अन्य मामला विचाराधीन है।

जारी नोटिस के अनुसार, इस मामले की सुनवाई 27 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे स्थायी लोक अदालत, रोहतास (सासाराम) में निर्धारित की गई है। अदालत ने बताया है कि इससे पूर्व भी संबंधित पक्ष को नोटिस भेजा गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ।

स्थायी लोक अदालत ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि फिर भी कोई उपस्थित नहीं होता है, तो उपलब्ध तथ्यों के आधार पर विधि के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह द्वितीय नोटिस 20 जुलाई 2026 को स्थायी लोक अदालत, रोहतास (सासाराम) द्वारा न्यायालय की मुहर एवं हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट