संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पीएम मोदी एवं डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला दहन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 22, 2026
- 6 views
रोहतास। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश भर में जिला मुख्यालय तथा प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया। सासाराम के पोस्टऑफिस चौराहा पर भी अखिल भारतीय खेत-मजदूर किसान सभा के बिहार प्रांतीय सचिव अशोक बैठा के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस दौरान दिल्ली जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों पर पुलिसिया दमन बंद करो,शिक्षा का खरीद बिक्री व्यवसाय करना बंद करो,कृषि को कॉर्पोरेट के हवाले करना बंद करो,कॉर्पोरेट नीति नहीं चलेगी नहीं चलेगी,किसानों का सभी कर्ज माफ करो,बिजली बिल-2020 समाप्त करो,किसानों पर लगाये सभी मुकदमा वापस लो,कृषि से सभी उत्पादन का लाभदायक मूल की गारंटी कानून बनाना होगा तथा एमएसपी की गारंटी कानून लागू करो की माँग कर रहे थे। अशोक बैठा ने कहा कि देश के सभी शासक वर्ग की पार्टी किसान और मजदूरों के विरुद्ध में लगातार कानून बना रही है। 1992 में नयी आर्थिक नीति विश्व व्यापार समझौता को संसद में बिल पास कर देश को बेचने का कार्य शुरू कर दिया गया है और नयी कृषि नीति,नयी शिक्षा नीति एवं नयी आर्थिक नीति के नाम पर सभी लोकतांत्रिक अधिकार को धीरे-धीरे समाप्त कर देशी और विदेशी पूंजीपतियों को हाथों में सौंपने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावे कई अन्य आरोप केन्द्र सरकार पर लगाये गये।
इस कार्यक्रम मे घटक संगठन के अयोध्या राम,भगत सिंह,छात्र नौजवान सभा स्टेट कमिटी सदस्य राहुल सम्राट,बिहार राज्य किसान सभा के सत्तार अंसारी,मदन किशोर सिंह,बिहार राज्य किसान सभा के भीम सिंह,राम राज, किसान महासभा के जवाहर सिंह जय विजय तिवारी,जय जवान जय किसान के नाथ यादव,शंभू नाथ पांडे,राजू गुप्ता,श्याम सुंदर पाल, सोनू दबंग,कन्हैया राम,मंगल पाण्डेय,सुनील पासवान,अरुण पासवान,राजेश महतो,वीरेंद्र साह, राम सकल पासवान,भोला सेठ, रामजी चौहान,मनोज राम,अजमल अंसारी,अनिल गुप्ता तथा हरिकांत महतो सहित सैंकड़ों साथी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर