चार वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jul 05, 2026
- 37 views
बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने थाना बरसठी के वर्ष 2021 के एक मारपीट एवं बलवा से जुड़े मामले में ग्राम सहरमा निवासी प्रेम को गिरफ्तार किया। वहीं वर्ष 2023 के मारपीट एवं धमकी के मामले में ग्राम सरायविक्रम निवासी प्रियांशु जायसवाल को उसके घर से हिरासत में लिया गया। इसी क्रम में वर्ष 2023 के एक अन्य मामले में ग्राम आदमपुर निवासी सुरेश यादव तथा जानलेवा हमले से जुड़े प्रकरण में ग्राम हसियाँ डीह निवासी विपिन गिरी को भी उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे, मुख्य आरक्षी हरीश यादव, आरक्षी शेरबहादुर यादव एवं आरक्षी अभिषेक यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


रिपोर्टर