राधा-कृष्ण मंदिर के सामने गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 22, 2026
- 67 views
बरसठी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शिनाख्त में जुटी
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के सुखलालगंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के ठीक सामने लगभग ढाई फीट गहरे गड्ढे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।


रिपोर्टर