विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 44 यूनिट रक्त संग्रहित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 14, 2026
- 5 views
गयाजी। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए), गयाजी शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन आईएमए के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. रामाधार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईएमए गया के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने उपस्थित चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं ब्लड बैंक टीम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का कार्य करता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
मुख्य अतिथि डॉ. रामाधार तिवारी ने अपने संबोधन में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने और दूसरों को भी प्रेरित करने पर बल दिया। वहीं रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन डॉ. राम सुरेख सिंह ने रक्तदान को मानवता की सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भाग लेने का आह्वान किया।
शिविर में आईएमए गया शाखा के सदस्य चिकित्सकों,चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों तथा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कुल 44 लोगों ने रक्तदान करनी समाज सेवा का संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आईएमए गया के सचिव डॉ. विमलेंदु विमल, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. डी.के. सहाय, डॉ. रामसेवक प्रसाद सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. यू.एम. अरुण, डॉ. क्रषिकेश, डॉ. ए.एन. सिंह, डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. रामनरेन्द्र प्रसाद, डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


रिपोर्टर