सुधर जाइए यातायात नियमों का पालन किजिए -डीटीओ


रोहतास ।जिला परिवहन पदाधिकारी की लोगों से अपील – "अब सुधार जाइए...."

रोहतास जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिलेवासियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा बिना वैध दस्तावेज के वाहन सड़क पर न चलाएं।

उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी न केवल कानूनी कार्रवाई का कारण बनती है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए सभी लोग जिम्मेदार नागरिक बनें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में अपना सहयोग दें।

"अब सुधार जाइए, नियमों का पालन कीजिए और अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रखिए।"

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट