डीएम की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति का बैठक संपन्न


रोहतास । बुधवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।


बैठक के दौरान अनुकम्पा के आधार पर चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु प्राप्त दो आवेदनों पर विचार किया गया, जिन्हें समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं गृहरक्षक (होमगार्ड) के पद पर अनुकम्पा के आधार पर नामांकन के लिए प्राप्त दो आवेदनों को समिति ने स्वीकृत कर दिया।


बैठक में संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत मामलों की आगे की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि पात्र आश्रितों को समय पर नियुक्ति एवं नामांकन का लाभ मिल सके। समिति ने अनुकम्पा नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्वरित बनाने पर बल दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट