चोरी के 2 मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 10, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन की टीम ने आज प्लेटफार्म संख्या 02/03 के पूर्वी साइड से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से ओप्पो और टेक्नो स्पार्क कंपनी के 2 चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 20,000 रुपये है।
*गिरफ्तार आरोपी का विवरण*:
- *नाम*: सरोज कुमार, उम्र 23 वर्ष
- *पिता*: लालदेव सिंह
- *निवासी*: चुरा, थाना बारुण, जिला औरंगाबाद, बिहार
कार्रवाई करने वाली टीम सहायक उप निरीक्षक हरेराम कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास, प्रधान आरक्षी सर्वोदय पासवान, आरक्षी उमेश कुमार सिंह और आरक्षी अजीत कुमार संयुक्त रूप से स्टेशन क्षेत्र में गश्त और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में सरोज कुमार को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल उसने ट्रेन में यात्रियों से चोरी किए थे। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद RPF ने आरोपी को जब्त मोबाइलों सहित अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द कर दिया।


रिपोर्टर