आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में एडमिशन के लिए 25जून तक जमा करें आवेदन


रोहतास। कला एवं संस्कृति विभाग,बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन,रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र,रोहतास में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। केंद्र में शास्त्रीय-गायन,शास्त्रीय नृत्य (कथक एवं भरतनाट्यम) तथा वाद्ययंत्र (हारमोनियम एवं तबला) का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिहार के विभिन्न जिलों में संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्रों की तर्ज पर यह केंद्र भी स्थानीय प्रतिभाओं को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।

नामांकन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा तथा प्रत्येक विधा में अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं का चयन होगा। छ: वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक अभ्यर्थी जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण का प्रथम सत्र प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है,जबकि दूसरा सत्र शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन प्रपत्र जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, समाहरणालय परिसर सासाराम अथवा आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, महावीर स्थान, सासाराम से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय,समाहरणालय परिसर, सासाराम में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गयी है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय हेल्पलाइन नंबर 9006229581 पर संपर्क किया जा सकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट