डेहरी में 1 जून से 'चक दे इण्डिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट-2026' का आगाज, विजेता टीम को मिलेगी स्कूटी


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी आन सोन(रोहतास)। शहर के पड़ाव मैदान में 1 जून से 'चक दे इण्डिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट-2026' सीजन-20 का शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। चक दे इण्डिया क्रिकेट कमिटी, डेहरी के तत्वावधान में आयोजित इस नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी मैच प्रतिदिन शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।


आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद के साथ एक स्कूटी, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द सीरीज को कूलर से सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


कमिटी ने बताया कि सभी लीग मैच 8-8 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल मुकाबले 10-10 ओवर के खेले जाएंगे। एक खिलाड़ी केवल एक ही टीम से खेल सकेगा तथा अंपायर और आयोजन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।


तैयारियों को लेकर मुन्नालाल कसेरा, धिरज चौधरी, रिंकू खान, शशि कुमार, मयंक कुमार, अकबर चौधरी सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट