नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें: नप ईओ विमल कुमार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 01, 2026
- 44 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे।
डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार ने नगरवासियों से शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना नागरिकों के सहयोग के नगर की सफाई एक कठिन कार्य है।
ईओ ने बताया कि नगर परिषद सफाई के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। बरसात से पहले नालों की उड़ाही का कार्य जारी है और समय पर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गलियों में नालियां जाम होने का मुख्य कारण नागरिकों द्वारा घर का कूड़ा नालियों में डालना है। प्लास्टिक की थैलियों व अन्य कचरे से नालियां बंद हो जाती हैं और पानी गलियों में फैल जाता है।
अतिक्रमण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाजार में जाम की समस्या अतिक्रमण के कारण होती है। फिलहाल बाजार से अतिक्रमण हटा दिया गया है। खुदरा फल व सब्जी विक्रेताओं को वेंडर जोन आवंटित कर दिया गया है। दोबारा अतिक्रमण करने वालों को दंडित किया जाएगा।
ईओ विमल कुमार ने नागरिकों से अपील की कि कूड़ा एक निर्धारित जगह पर ही डालें और स्वच्छता अभियान में नगर परिषद का सहयोग करें।


रिपोर्टर