शिवहर एसपी शुभांक मिश्रा की बड़ी पहल, साइबर ठगी के शिकार को लौटाए ₹81,756
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 30, 2026
- 25 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर--- साइबर अपराध पर नकेल कसते हुए शिवहर एसपी शुभांक मिश्रा ने एक बड़ी कार्रवाई की है। साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाते हुए पीड़ित को 81,756 रुपए की राशि वापस दिलाई गई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने साइबर ठगी की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी शुभांक मिश्रा ने साइबर सेल को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच और बैंक के सहयोग से ठगी की गई राशि को होल्ड कराया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरी रकम 81,756 रुपए पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई।
एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि साइबर अपराध को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सजग है। आम लोगों से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक, ओटीपी या फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल शेयर न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें।
साइबर ठगी की राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने एसपी शुभांक मिश्रा और साइबर सेल की टीम का आभार जताया। शिवहर पुलिस की इस कार्रवाई की आम लोगों में सराहना हो रही है।


रिपोर्टर