सासाराम में एक बार फिर डिवाइडर से टकराया हाईवा, बड़ा हादसा टला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 30, 2026
- 4 views
रोहतास ।शहर में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सासाराम में एक बार फिर तेज रफ्तार हाईवा सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ा। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया। मामले की जांच की जा रही है।


रिपोर्टर